रेलवे स्टेशन पर बेखौफ बदमाशों का आतंक! चाकू दिखाकर यात्री से लूटपाट, चार आरोपी गिरफ्तार..

बिलासपुर। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री को चाकू दिखाकर लूटने वाले चार आरोपियों को GRP ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्लेटफॉर्म नंबर-6 के रायपुर छोर पर सुनसान जगह देखकर युवक को घेरा और उसका पर्स व उसमें रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। शिकायत मिलने के बाद जीआरपी ने आरोपियों को पकड़कर लूटी गई रकम और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

दरअसल, पूरी घटना बीते रविवार की है। मरवाही निवासी रोहित रैदास बिलासपुर से महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचा था। ट्रेन का इंतजार करते समय वह प्लेटफॉर्म नंबर-6 के रायपुर छोर की तरफ गया। इसी दौरान चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। चाकू दिखाकर डराया और पर्स छीनकर भाग निकले। अचानक हुई इस वारदात से युवक सकते में आ गया।

आनन-फानन में पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत जीआरपी बिलासपुर से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान युवक से मिले हुलिए के अनुसार पुलिस ने आरोपियों की तलाश की और गजरा चौक जाने वाले फुट ओवरब्रिज के पास चार संदिग्धों को पकड़ लिया। पीड़ित से पहचान कराने और पूछताछ के बाद जीआरपी ने लूट के मामले में उनकी संलिप्तता पाए जाने पर आरोपियों के कब्जे से पांच हजार रुपये और चाकू बरामद कर चारों आरोपियों रितेश सोनकर उर्फ नाटे , राज कोसले उर्फ डैनी, राजा कोसले और मछली देवांगन को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles